काशीपुर: आत्महत्या के लिए उकसाने पर चार फैक्ट्री कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। गुमशुदा युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के चार कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ग्राम कचनालगाजी निवासी फिरोज आलम उर्फ मोनू पुत्र खलील अहमद महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में स्टोर मैनेजर …

काशीपुर, अमृत विचार। गुमशुदा युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के चार कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि ग्राम कचनालगाजी निवासी फिरोज आलम उर्फ मोनू पुत्र खलील अहमद महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में स्टोर मैनेजर के पद पर तैनात था। फिरोज के खिलाफ कंपनी के प्रतिनिधि ने गबन का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि इससे पहले 22 नवंबर को फिरोज संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था।

सोमवार को फिरोज का शव बांसखेड़ा खुर्द स्थित एक कोठरी में फांसी में लटका मिला था। मामले में मृतक के भाई मो. कमरुल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके भाई फिरोज के साथ मनीष, सतेंद्र व अरविंद वर्मा काम करते थे। 10 नवंबर की रात फिरोज ने बताया कि कंपनी कर्मचारी अरविंद वर्मा उसे टॉचर कर रहा है और तरह-तरह की धमकी दे रहा है।

कंपनी के दो लाख 24 हजार रुपये निकल रहे हैं, रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। भाई फिरोज ने यह भी बताया कि कंपनी कर्मचारी मनीष, सतेंद्र भी उसे टॉर्चर कर रहे हैं। दोनों ने मेरी वीडियो बना ली है और वह उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। सतेंद्र व मनीष ने अप्राकृतिक कृत्य कर उसकी वीडियो भी बना ली। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठ रहे हैं। 22 नवंबर को भाई फिरोज घर से चला गया।

कंपनी के कर्मचारी अरविंद वर्मा ने चौकी में शिकायत देकर सुनील भाकुनी, सतेंद्र, मनीष ने दबाव बनाकर उसके भाई को चौकी में बुलवाया और 22 नवंबर तक कंपनी के रुपये जमा करवाने का दबाव बनाया। पैसों का इंतजाम नहीं होने पर फिरोज 22 नवंबर को घर से चला गया। दोबारा दबाव बनाने पर 13 दिसंबर का एक लाख रुपये चेक दिया गया। जिसका भुगतान भी हो गया। कहा कि कंपनी कर्मचारियों के टॉर्चर और ब्लैकमेल करने के कारण उसके भाई ने आत्महत्या कर ली।

संबंधित समाचार