रामपुर : जेई से मारपीट करने पर चार पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के जेई के साथ मारपीट करने के मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। बचे तीन आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। शासन स्तर से चोरी …

रामपुर, अमृत विचार। चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के जेई के साथ मारपीट करने के मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। बचे तीन आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

शासन स्तर से चोरी की बिजली रोकने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन पहले नवाब गेट के जेई कमरूज्जमा अपनी टीम के साथ बिजली चेकिंग करने के लिए पोस्ट ऑफिस के पास मोहल्ला खौड़ में टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान टीम जब गुलवेज के घर पहुंची, तो वहां पर चोरी की बिजली जलती मिली। केबिल उतारने के दौरान गुलवेज और अन्य लोगों ने बिजली विभाग की टीम के साथ गाली गलौज करते हुए जेई के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। लेकिन जब तक आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गए थे।

पीड़ित ने अपने उच्च अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया था। बाद में कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिसकर्मी आरोपी गुलवेज पुत्र जहूर को नोटिस देने के लिए गए थे। परन्तु गुलवेज ने नोटिस लेने से मनाकर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी गुलवेज को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी है। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

पहले भी कई बार हो चुकी पिटाई
बिजली विभाग की टीम का चेकिंग के दौरान पीटना आम बात हो चुकी है। उसके बाद भी टीम चेकिंग के दौरान बिना पुलिस के ही पहुंच जाती है। शासन के सख्त आदेश के बाद से पिछले कई माह से शहर भर में बिजली चेकिंग अभियान चला रही है। लेकिन चेकिंग के दौरान बिजली कर्मचारियों की पिटाई हो जाती है। ज्वालानगर, घेर मर्दान खां सहित काफी मोहल्लों में चेकिंग के दौरान टीम पर हमले हो चुके हैं। शनिवार को भी आक्रोशित लोगों ने जेई की पिटाई कर दी।

संबंधित समाचार