अयोध्या: भाकियू ने महापंचायत कर घेरा डीएम आवास
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 26वें दिन किसान महापंचायत हुई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी का सरकारी आवास घेर लिया। चार घंटे तक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से लंबी वार्ता के बाद सभी समस्याओं का समाधान 3 दिन में कराने का आश्वासन मिला। इसके बाद …
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 26वें दिन किसान महापंचायत हुई। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी का सरकारी आवास घेर लिया। चार घंटे तक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से लंबी वार्ता के बाद सभी समस्याओं का समाधान 3 दिन में कराने का आश्वासन मिला।
इसके बाद घेराव खत्म करके अनिश्चितकालीन धरना फिर शुरू किया गया। जिला अधिकारी के आवास तक पहुंचने में भाकियू के कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन में धक्का-मुक्की भी हुई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण जिला अधिकारी का आवास घेराव करना पड़ा।
लंबी वार्ता के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक नगर, उप जिलाधिकारी सोहावल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से लंबी बातचीत करने के बाद विश्वास करते हुए घेराव स्थगित कर दिया गया है, परंतु जब तक 1-1 समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। तब तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा।
पढ़ें: अयोध्या: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 23वें भरतकुंड महोत्सव का समापन
आंदोलन में अभय राज ब्रहमचारी, राम वर्मा मंडल महासचिव, फरीद अहमद मीडिया प्रभारी, भागीरथी वर्मा फूलचंद यादव, सुमन पांडे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, राम गणेश मोरिया, अरविंद यादव, शंकर पाल पांडे व अन्य मौजूद रहे।
अयोध्या: आबकारी विभाग ने दी दबिश, 40 लीटर कच्ची शराब व 8 क्विंटल लहान कराया नष्ट
तहसील दिवस में ग्रामीणों की शिकायत का असर अब रंग लाने लगा है। थाना महराजगंज क्षेत्र के गांव मड़ना में कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर आबकारी विभाग की टीम ने गांव में दबिश दी और लाहन, कच्ची शराब व भट्ठियों को नष्ट कराया। हालांकि मौके पर कोई आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन केस जरूर फ़ाइल किया गया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
