हरदोई: महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर मनाया खुशहाल परिवार दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना (हरदोई)। परिवार नियोजन के प्रति व्यापक जागरूकता लाने और परिवार नियोजन के साधनों में जागरूकता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। जिसमें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक हो रही हैं। महिलाओं को इच्छा …

कछौना (हरदोई)। परिवार नियोजन के प्रति व्यापक जागरूकता लाने और परिवार नियोजन के साधनों में जागरूकता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। जिसमें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाएं परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक हो रही हैं।

महिलाओं को इच्छा अनुसार छाया गोली, माला डी, एन कंडोम, कॉपर टी, इमरजेंसी पिल्स, अंतरा इंजेक्शन के लाभ के बारे में बताया गया। दो बच्चों के बीच 3 वर्ष का अंतर होना चाहिए। जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। मां बच्चे कुपोषित नहीं होते हैं। छोटा परिवार सुखी परिवार होता है।

इस अवसर पर डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉक्टर शक्ति भूषण, डॉक्टर पूनम गुप्ता, स्टाफ नर्स प्रेमलता, अनुराधा, सोनाली खरवार, प्राची, एकता आदि स्टाफ मौजूद रहा। एंबुलेंस 108, 102 की प्रियंका ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाने का सहयोग किया।

बाराबंकी: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का केस दर्ज

बाराबंकी के थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम मीरपुर झबरा में बीती रात एक विविहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका भाई द्वारा थाने पर पति के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना रामनगर के ग्राम मीर पुर झबरा में बीते सोमवार की रात्रि 35 वर्षीया लक्षमी वर्मा पत्नी अखिलेश वर्मा का शव घर के अंदर एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का केस दर्ज

संबंधित समाचार