शक्तिफार्म: रोजगार और बांग्ला भाषा शुरू करने को लेकर अभियान चलाएगी बंगोभाषी महासभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। तीन सूत्री मांगों को लेकर बंगोभाषी महासभा जनचेतना अभियान शुरू करेगी। सिडकुल में 70 % स्थानीय युवाओं को स्थायी नौकरी, बंगाली बाहुल्य क्षेत्रों के विद्यालय के पाठ्यक्रम में बांग्ला भाषा शुरू करने और बंगाली समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर बंगोभाषी महासभा के बैनर तले 25 दिसंबर …

शक्तिफार्म, अमृत विचार। तीन सूत्री मांगों को लेकर बंगोभाषी महासभा जनचेतना अभियान शुरू करेगी। सिडकुल में 70 % स्थानीय युवाओं को स्थायी नौकरी, बंगाली बाहुल्य क्षेत्रों के विद्यालय के पाठ्यक्रम में बांग्ला भाषा शुरू करने और बंगाली समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर बंगोभाषी महासभा के बैनर तले 25 दिसंबर को मोटरसाइकिल रैली के साथ जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा।

बंगोभाषी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम चंद्र राय ने बताया कि जनजागरण को क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बैनर पोस्टर लगाकर तैयारी शुरू कर दी गई है। लोगों से अभियान में साथ देने की अपील की जा रही है। 25 दिसम्बर को क्षेत्र के बैकुंठपुर से मोटरसाइकिल रैली शुरू करते हुए शक्तिफार्म के समस्त गांव में पहुंचकर जनचेतना अभियान चलाया जाएगा। राम चन्द्र राय ने कहा कि वह बंगाली बाहुल्य क्षेत्र के विद्यालयों में बांग्ला भाषा पढ़ाए जाने से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह गैर राजनीतिक लड़ाई है। उन्होंने बंगाली समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की है।

संबंधित समाचार