मुरादाबाद : प्रेमिका की जिद के आगे झुकी पंचायत, कराया निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/डिलारी, अमृत विचार। गांव बुढ़नपुर निवासी युवक का पड़ोसी गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना था। इसी दौरान एक युवती से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों चोरी छुपे एक दूसरे से मिलने लगे, एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। युवती से शादी का वादा कर युवक ने …

मुरादाबाद/डिलारी, अमृत विचार। गांव बुढ़नपुर निवासी युवक का पड़ोसी गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना था। इसी दौरान एक युवती से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों चोरी छुपे एक दूसरे से मिलने लगे, एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।

युवती से शादी का वादा कर युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। वादे के मुताबिक बाद में युवक शादी करने से मुखर गया। जिस पर युवती ने थाने पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। दो दिन तक लगातार धरने पर बैठी रही। युवती ने आत्महत्या की धमकी देकर सनसनी फैला दी‌।

मंगलवार को दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। प्रेमिका की जिद के आगे पंचायत को झुकना पड़ा और निकाह का फरमान जारी कर दिया। दोनों पक्षों की रजामंदी से पुलिस की मौजूदगी में निकाह की रस्म अदा कर शादी का नायाब तोहफा देकर प्रेमी युगल को विदा किया।

संबंधित समाचार