सीतापुर: दबंग ने महिला से की छेड़खानी, शिकायत पर दी धमकियां
सकरन/सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक महिला से सोमवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, लेकिन जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ उसके घर उलाहना देने गई तो आरोपी ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बारे …
सकरन/सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक महिला से सोमवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, लेकिन जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ उसके घर उलाहना देने गई तो आरोपी ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में पीड़ता ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सकरन थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला सोमवार की शाम करीब पांच बजे खेतों को शौच के लिये गयी हुयी थी। शौच से वापस आते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिला ने शोर मचाया तो आरोपी उसे धमकी देकर भाग निकला। महिला ने घर पहुंच कर सारी बात अपने परिजनों को बतायी। तब परिजन, आरोपी के घर उलाहना लेकर गये। जहां आरोपी ने महिला व उसके परिजनों को गालियां दीं। पीडिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर सकरन थाने पर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
स्कूल के बाहर रहता है मनचलों का जमावड़ा, प्रबंधक ने पुलिस से की शिकायत
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल के पास मनचलों का जमावड़ा लगने से परेशान स्कूल प्रबंधन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने टीमों को भेज कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें:-सीतापुर: स्कूल के बाहर रहता है मनचलों का जमावड़ा, प्रबंधक ने पुलिस से की शिकायत
