रामपुर : कैंटर से भिड़ंत में बाइक सवार दंपति की मौत
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार दोपहर नवाबगंज रोड पर कादरीगंज मोड़ के पास एक कैंटर व एक बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से नगर की सीएचसी लाया गया। मगर वहां चिकित्सक ने भी उन्हें औपचारिक …
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार दोपहर नवाबगंज रोड पर कादरीगंज मोड़ के पास एक कैंटर व एक बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से नगर की सीएचसी लाया गया। मगर वहां चिकित्सक ने भी उन्हें औपचारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया।
जिला शहजादनगर थाने के चमरौआ गांव के रहने वाले 30 वर्षीय मुरशद अली व उसकी 28 साल की पत्नी अफसाना हादसे के समय अपनी बाइक से गदरपुर की तरफ जा रहे थे, जबकि तेज रफ्तार कैंटर दूसरी तरफ से आ रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले कैंटर चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मुरशद अपना मेडिकल स्टोर चलाता था। उसकी छह महीने पहले ही शादी की थी। उसकी पत्नी गर्भवती भी थी।
