बरेली: शहर में काम, सड़क पर जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में निर्माण कार्य व सड़कों की मरम्मत चल रही है। रास्तों को बंद किया जा रहा है। इस कारण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम लगा रहा। पोस्टमार्टम रोड पर तो मंगलवार सुबह एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी जाम में फंस गए। सूचना …

बरेली, अमृत विचार। शहर में निर्माण कार्य व सड़कों की मरम्मत चल रही है। रास्तों को बंद किया जा रहा है। इस कारण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम लगा रहा। पोस्टमार्टम रोड पर तो मंगलवार सुबह एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी जाम में फंस गए। सूचना पर यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में जाम खुलवाया।

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसको लेकर सभी प्रमुख सड़कों पर मरम्मत करवाकर उन्हें गड्डा मुक्त किया जा रहा है। मंगलवार को सेठ दामोदर स्वरुप पार्क के पास कचहरी जाने वाले रास्ते को बंद करने के बाद सड़क का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर सेठ दामोदर पार्क से लेकर चौपुला पुल तक जाम लग गया।

जिसके बाद चौपुला की तरफ से आ रहे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का काफिला भी जाम में फंस गया। उसके बाद स्कार्ट के सिपाहियों ने जाम खुलवाया। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पटेल चौक, कुतुबखाना और कोहाड़ापीर रोड के साथ शाहमतगंज में जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार