आज का राशिफल। 22 दिसंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष आज आपके अच्छे कार्यों की सराहना होने के बजाय लोग उसकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाज़ी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र के माहौल में कुछ तनाव हो सकता है। वृष आज वरिष्ठ लोगों की अवहेलना न करें। पारिवारिक रिश्तों में संवादहीनता के कारण समस्या हो …

मेष

आज आपके अच्छे कार्यों की सराहना होने के बजाय लोग उसकी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाज़ी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र के माहौल में कुछ तनाव हो सकता है।

वृष

आज वरिष्ठ लोगों की अवहेलना न करें। पारिवारिक रिश्तों में संवादहीनता के कारण समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। भाई-बहनों की चिन्ता रहेगी।

मिथुन

आज व्यापार में लाभ होगा। लेकिन आपको थोड़ी सावधानी भी बरतनी होगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। शाम के समय किसी समारोह के लिए निमंत्रण मिल सकता है।

कर्क

आज काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखें। मित्रों के साथ आपके संबंध और मधुर होंगे। परिवार के सदस्य आपके ऊपर प्रसन्न रहेंगे। आज आप रुके हुए कार्यों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

सिंह

आज व्यर्थ के कार्यों में आपका धन बर्बाद होगा। आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। आय की अपेक्षा आपके खर्चों में अधिकता रहेगी। सहकर्मियों से अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है। आपके काम की लोग उपेक्षा कर सकते हैं।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र की तनावयुक्त परिस्थितियों को हल करने में सफल होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। नया काम शुरू करना हर दृष्टिकोण से उत्तम है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े प्रपोज़ल मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। प्रेमी जन की भावनाओं का अनादर न करें। मन में वैराग्य के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा।

वृश्चिक

आज धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका समय बीतेगा। दांपत्य को गहरा और मजबूत करने के लिये रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को हल्के में न लें। उनका मार्गदर्शन लगातार करते रहें।

धनु

आज अपने अनुभवों को दूसरों पर अध्यारोपित न करें। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आय के साधनों में कमी आ सकती है। यदि आज कोई प्रेजेंटेशन आदि दे रहे हैं तो पहले ही पूरी तैयारी कर लें। बाद के लिए कोई काम न छोड़ें।

मकर

आज प्राकृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में गति तीव्र होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जन के माध्यम से आपको उपहार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन आनन्द और उल्लास से भरपूर रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र कर सकते हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के दिन थोड़ा उबाऊ है। पहले की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी से ज्यादा अपेक्षा न करें।

मीन

आज विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य संतान का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के बीच आई गलतफहमियों को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा।