एनकेटिया की हैट्रिक से आर्सनल ने लीग कप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश
लंदन। एडी एनकेटिया की हैट्रिक और किशोर खिलाड़ी चार्ली पेटिनो के अपने पदार्पण मैच में किये गये गोल से आर्सनल ने संडरलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर इंग्लैंड के लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एनकेटिया ने 17वें, 49वें और 58वें मिनट में गोल दागे। इस बीच निकोलस पेपे ने 27वें …
लंदन। एडी एनकेटिया की हैट्रिक और किशोर खिलाड़ी चार्ली पेटिनो के अपने पदार्पण मैच में किये गये गोल से आर्सनल ने संडरलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर इंग्लैंड के लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एनकेटिया ने 17वें, 49वें और 58वें मिनट में गोल दागे।
इस बीच निकोलस पेपे ने 27वें मिनट में गोल किया। अठारह वर्षीय पेटिनो ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरने के बाद दूसरे हॉफ के ‘इंजुरी टाइम’ में गोल किया। संडरलैंड की तरफ से एकमात्र गोल नाथन ब्रॉडहेड ने 31वें मिनट में किया। लीग कप में चेल्सी और ब्रेंटफोर्ड, लिवरपूल और लीस्टर तथा टोटेनहैम और वेस्ट हैम के बीच होने वाले मैचों से सेमीफाइनल की अन्य तीन टीमों का निर्धारण होगा।
इसे भी पढ़ें…
