पत्रकार कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी समिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में पत्रकारों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह समिति अधिस्वीकृत पत्रकारों के साथ गैर-अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्याओं पर भी …

जयपुर। राजस्थान में पत्रकारों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

यह समिति अधिस्वीकृत पत्रकारों के साथ गैर-अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्याओं पर भी विचार करेगी और इस सम्बन्ध में समाधान प्रस्तुत करेगी। यह समिति राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक आसानी से कैसे पहुंचाया जाए इस सम्बन्ध में भी सुझाव देगी।

गहलोत ने बेतरतीब होर्डिंग्स के कारण शहरों की सुंदरता बिगड़ने को रेखांकित करते हुए अधिकारियों को आउटडोर मीडिया पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए। इस पॉलिसी के माध्यम से शहरों में लगने वाले होर्डिंग्स का आकार एवं स्थान तय करने के साथ ही सक्षम स्वीकृति के आधार पर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।

इसमेें शहरों की सुंदरता का भी ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल मीडिया पॉलिसी, सोशल मीडिया पॉलिसी शीघ्र बनाने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़े-

बेंगलुरु से 70 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में भूकंप, 3.3 रही तीव्रता

संबंधित समाचार