बदायूं: पीएम मोदी की रैली से लौट रही बस पलटी, नौ घायल
बदायूं, अमृत विचार। प्रयागराज में आयोजित हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही समूह की महिलाओं की बस सड़क पर पलट गई। जिसमें एडीओ पंचायत और समूह की आठ महिलाएं घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेखूपुर विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल …
बदायूं, अमृत विचार। प्रयागराज में आयोजित हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही समूह की महिलाओं की बस सड़क पर पलट गई। जिसमें एडीओ पंचायत और समूह की आठ महिलाएं घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेखूपुर विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी की।
कार्यक्रम के लिए हर ब्लॉक मुख्यालय से बसों से समूह की महिलाओं को भेजा गया था। विकास क्षेत्र कादरचौक से सोमवार को दो बसों से महिलाओं को रवाना किया गया था। जो मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा सुनकर बस से वापस लौट रही थीं। थाना उसहैत से कादरचौक जाने वाले मार्ग पर गांव हरेंडी के मोड़ पर महिलाओं की बस यूपी 24 टी 5454 बुधवार को सुबह लगभग छह बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
बस में दो पुलिसकर्मी, एडीओ पंचायत, 48 समूह की महिलाओं समेत 55 लोग सवार थे। एसओ सौरभ सिंह ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा तो कुछ को कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया।
दुर्घटना में घायल गांव इस्माइलपुर निवासी नगमा बेगम पत्नी सर्जील खां, शबाना पत्नी शमशाद, गांव धमेई पसेई निवासी रामदेवी पत्नी नेत्रपाल सिंह, सुनीता पत्नी रामवीर सिंह, गांव सदाठेर के ग्राम प्रधान दिवंसन की पत्नी लक्ष्मी, इसी गांव की प्रियंका, गांव सकरी कासिमपुर निवासी गीता देवी पत्नी मोर सिंह, गांव ककोड़ा की रूबी पत्नी धर्मेंद्र और एडीओ पंचायत अजय सारस्वत को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। एडीओ पंचायत की हालत गंभीर है।
शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात की। सड़क दुर्घटना के बाद बस का चालक और परिचालक भाग गए।
इसे भी पढ़ें…
