National Mathematics Day: जानिए क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय गणित दिवस?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

National Mathematics Day: 22 दिसंबर को भारत में हर साल राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। जिन्होंने गणित के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। कौन थे गणितज्ञ रामानुजन …

National Mathematics Day: 22 दिसंबर को भारत में हर साल राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन पर मनाया जाता है। जिन्होंने गणित के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

कौन थे गणितज्ञ रामानुजन और राष्ट्रीय गणित दिवस का इतिहास…

श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 में मद्रास में हुआ था। बचपन से ही उनका गणित से काफी लगाव था। साथ ही मैथ में रामानुजन अच्छे नंबर लाते थे। वहीं, रामानुज गणित को छोड़कर अन्य विषयों में इतने कमजोर थे कि वे फेल हो जाते थे। लेकिन गणित से उन्हें इतना प्रेम था कि इस विषय में एक अलग ही उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी और इस विषय में वे हमेशा अव्वल रहते थे।

इतना ही नहीं इन्हें इनके पढ़ाई के लिए छात्रवृति भी मिलने लगे थे, और महज 12 साल में उन्होंने त्रिकोणमिति में महारथ हासिल कर लिया। बता दें कि रामानुजन महज 13 साल की उम्र में लंदन विश्वविद्यालय के प्रो एस. एल. लोनी की विश्व प्रसिद्ध त्रिकोणमिति पर लिखित किताब को पढ़कर अपनी खुद की मैथमेटिकल थ्योरी बनाई।

पढ़ें: राफेल सौदा: ऑफसेट दायित्व पूरा करने में देरी पर रक्षा मंत्रालय ने एमबीडीए पर लगाया जुर्माना

उन्होंने बहुत ही कम उम्र में बिना किसी की मदद लिए कई प्रमेय रच दिया था। इनके इस योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें कई बार और कई सम्मान से उन्हें नवाजा भी गया था। इसके अलावा उन्होंने कई नए-नए गणित के फॉर्मूले लिखें। वहीं महज 33 साल की उम्र में टीबी रोग से ग्रसित होने के कारण 26 अप्रैल 1920 को उनका निधन हो गया।

इसपर तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने कि घोषणा की थी।

संबंधित समाचार