लखनऊ: पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी और खुद को मारी गोली
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के मानस विहार में मंगलवार देर शाम बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के अनुसार बेकरी कारोबारी राजेश बलेचा ने अपनी पत्नी श्वेता बलेचा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर घर मे मौजूद अन्य सदस्य कमरे के पास पहुंचे, लेकिन …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के मानस विहार में मंगलवार देर शाम बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के अनुसार बेकरी कारोबारी राजेश बलेचा ने अपनी पत्नी श्वेता बलेचा की गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली की आवाज सुनकर घर मे मौजूद अन्य सदस्य कमरे के पास पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। जानकारी मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।
दम्पति का अक्सर होता था विवाद
इंस्पेक्टर के मुताबिक शव को देखने के बाद लगा कि राजेश ने पहले पत्नी श्वेता को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। श्वेता को सामने से गोली लगी थी। वहीं राजेश के कनपटी पर गोली के निशान मिले हैं। मौके से पुलिस को 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद किया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि दम्पति का अक्सर विवाद होता था।
जानकारी के मुताबिक राजेश इस घटना की योजना काफी समय से बना रहा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि किसकी मौत पहले हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
मुरादाबाद : बैंकों की मनमानी से अटकी लोन की फाइलें, ऐसे में कैसे मिलेगा याेजना का लाभ
कोरोना की मार से जूझ रहे फल-रेहड़ी वालों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने पंजीकृत फड़-रेहड़ी वालों को 10 हजार रुपये का लोन देने की योजना शुरू की है। हैरानी की बात यह है कि लोन के तहत मिलने वाली धनराशि कागजों में फंसकर रह गई है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : बैंकों की मनमानी से अटकी लोन की फाइलें, ऐसे में कैसे मिलेगा याेजना का लाभ
