मंत्री नरोत्तम बोले- ई कॉमर्स कंपनियों द्वारा आपत्तिजनक सामग्री नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज ई कॉमर्स कंपनियों को आगाह किया है कि अगर वह अपने-अपने प्लेटफार्म से आपत्तिजनक सामग्रियां नहीं हटाती हैं, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जबलपुर में ई-कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ड’ को …

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज ई कॉमर्स कंपनियों को आगाह किया है कि अगर वह अपने-अपने प्लेटफार्म से आपत्तिजनक सामग्रियां नहीं हटाती हैं, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जबलपुर में ई-कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ड’ को अपने प्लेटफॉर्म से चाकू और ऐसे अन्य आपत्तिजनक समान हटाने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ई-कॉमर्स कंपनी चाहे वह ‘अमेजन’ हो या ‘फ्लिपकार्ट’ इनको अपने प्लेटफॉर्म से नशे और हथियार से जुड़ी घातक सामग्री हटाने का आग्रह किया गया है। अगर वह ऐसा नहीं करतीं हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

संसदीय कार्य मंत्री जोशी बोले- विपक्ष का संसद में चर्चा नहीं करना, शोर-शराबा करना दुर्भाग्यपूर्ण

संबंधित समाचार