यूपी में ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना की जायेगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा राहत, कृषि, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘ड्रोन’ की महत्ता को देखते हुए प्रदेश में ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-09 की बैठक में यह निर्देश देते हुये कहा कि आईटीआई संस्थानों …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आपदा राहत, कृषि, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘ड्रोन’ की महत्ता को देखते हुए प्रदेश में ड्रोन निर्माण इकाई की स्थापना के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-09 की बैठक में यह निर्देश देते हुये कहा कि आईटीआई संस्थानों में ड्रोन तकनीक के प्रशिक्षण के लिए सर्टिफिकेट/डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आईआईटी कानपुर के सहयोग लिया जाए। इसके साथ-साथ प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत ‘ड्रोन’ के प्रयोग को लेकर राज्य स्तर पर स्पष्ट नियमावली तैयार की जाए।
यूपी में 84 फीसदी पात्र आबादी को लग चुका है कोरोना का टीका
उत्तर प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब 84 फीसदी आबादी को कोरोना के टीके की कम से कम एक खुराक दे दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 18 करोड़ 88 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 9 करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में पहले स्थान पर है। यहां 6 करोड़ 56 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। जबकि 12 करोड़ 31 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 83.55 फीसदी को पहली और 44.54 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
यह भी पढ़ें: कोविड-19: देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,317 नए केस, 318 की मौत
