बहराइच: विधानसभा चुनाव को देखते हुए रैली पर गईं बसें, भटके यात्री, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर सभाएं की जा रही हैं, लगभग दो माह का समय है। लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की ओर से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की इलाहाबाद में आयोजित रैली में समूह की महिलाओं को ले जाने के लिए रोडवेज बस लगाई गईं थी। एआरएम इरफान ने …

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर सभाएं की जा रही हैं, लगभग दो माह का समय है। लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की ओर से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की इलाहाबाद में आयोजित रैली में समूह की महिलाओं को ले जाने के लिए रोडवेज बस लगाई गईं थी।

एआरएम इरफान ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए जिले से पांच बस मांगी गई थी। जिसे उपलब्ध करा दिया गया था। बस चुनावी सभा में लगने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। मंगलवार को परसीपुरवा से लखनऊ और नवाबगंज से लखनऊ जाने वाली बस यात्रियों को नहीं मिली। जिससे बस के इंतजार में बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

सभी वाहन के इंतजार में भटकते दिखे। यही हाल जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टैंड की रही। इस मामले में एआरएम का कहना है कि देर शाम तक सभी बस आ जाएंगी। बुधवार से फिर से सभी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

अवैध रूप से चल रही कोयले की 13 भट्ठियों को गिराकर की गई बड़ी कार्रवाई

डीएम व डीएफओ के निर्देश पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने टड़ियावां क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही कोयले की 13 भट्ठियों को गिराकर बड़ी कार्रवाई की है। रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन दरोगा ब्रजराज वर्मा, वन रक्षक वैभव त्रिपाठी व थाना टड़ियावां पुलिस ने देभिया फत्तेपुर में अवैध रूप से बिना लाइसेंस चलने वाली 09 भट्ठियों को जेसीबी मशीन से गिरवाया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अवैध रूप से चल रही कोयले की 13 भट्ठियों को गिराकर की गई बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार