अयोध्या: सहादतगंज तोगपुर काली मंदिर के पास उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए उड़ान कार्यक्रम उपयोगी सिद्ध हो रहा है। मलिन बस्तियों में स्वरोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुविधाएं व शत प्रतिशत टीकाकरण विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हों, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार …

अयोध्या। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए उड़ान कार्यक्रम उपयोगी सिद्ध हो रहा है। मलिन बस्तियों में स्वरोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुविधाएं व शत प्रतिशत टीकाकरण विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हों, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार के सहयोग से रचनात्मक अभियान संचालित कर रही है। उड़ान कार्यक्रम  के दौरान मेयर ने एक शिशु को अन्नप्राशन करा गर्भवती महिला को फलों की टोकरी भेंट की।

उपाध्याय यूनिसेफ जिला नगरीय विकास अभिकरण, समाज कल्याण व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सहादतगंज तोगपुर काली मंदिर के पास उड़ान कार्यक्रम के तहत कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान भाजपा सरकार का है। योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचे। उसके लिए यह एक अभिनव प्रयास है, जिससे समाज के हर वर्ग में जागरूकता पैदा हो।

पढ़ें- झारखंड में दो वर्षों में बेरोजगारों की संख्या छह गुना बढ़ी, किसी को भी नहीं मिला बेरोजगारी भत्ता

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि उड़ान कार्यक्रम में अधिक से अधिक तादाद में जनभागीदारी व विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। उड़ान कार्यशाला में एक शिशु को महापौर ने अन्नप्राशन कराया और एक गर्भवती महिला को उचित पोषण के लिए फलों की टोकरी भेंट की। प्रतीकात्मक रूप से सफाई मित्रों का महापौर ने स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र पूरे मनोयोग से शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें। कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, महेश चंद आजाद महाप्रबंधक जलकल, अनूप कुमार सिंह अधिशासी अभियंता जलकल व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार