हल्द्वानी: कोविड जांच के बाद मिला कॉलेज गेट से प्रवेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के नए वैरियंट ऑमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के चलते शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ गई है। विद्यार्थियों को बिना मॉस्क के प्रवेश नहीं मिल रहा है। छात्र अपने साथ सैनेटाइजर की बोतल तक लेकर आ रहे हैं। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर विद्यार्थियों की कोरोना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के नए वैरियंट ऑमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव के चलते शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ गई है। विद्यार्थियों को बिना मॉस्क के प्रवेश नहीं मिल रहा है। छात्र अपने साथ सैनेटाइजर की बोतल तक लेकर आ रहे हैं। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर विद्यार्थियों की कोरोना जांच की।
इसके बाद ही उन्हें कॉलेज के अंदर प्रवेश मिल सका। बुधवार सुबह एमबीपीजी कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच शिविर लगाया। कॉलेज के गेट पर लगे शिविर में जांच के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर घुसने दिया। गेट पर खड़े कॉलेज के शिक्षक, सुरक्षा गार्ड व स्वास्थ्य शिविर के लोग बिना जांच के अंदर घुसने वाले विद्यार्थियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। प्राचार्य बीआर पंत ने बताया कि कॉलेज में लाउडस्पीकर से कोविड जांच की घोषणा कराई जा रही है। सभी विद्यार्थी जांच जरूर कराएं।
