बहराइच: तेंदुए के हमले में तीन लोग हुए घायल, हांका लगाने पर जंगल की ओर भागा तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नानपारा रेंज अंतर्गत चमरहिया गांव लखीमपुर वन प्रभाग से सटा हुआ है। यहां मंगलवार को एक तेंदुआ जंगल से निकल कर गांव में पहुंच गया। तेंदुआ के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। इसके साथ ही तेंदुए ने वहां रहने वाले तीन लोगों पर हमला कर दिया। इसपर शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों …

बहराइच। जिले के नानपारा रेंज अंतर्गत चमरहिया गांव लखीमपुर वन प्रभाग से सटा हुआ है। यहां मंगलवार को एक तेंदुआ जंगल से निकल कर गांव में पहुंच गया। तेंदुआ के पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। इसके साथ ही तेंदुए ने वहां रहने वाले तीन लोगों पर हमला कर दिया। इसपर शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने हांका लगाया। उसके बाद तेंदुआ जंगल में चला गया।

इसके अलावा वन कर्मियों ने मौके का जायजा लिया है। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही है। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत चमरहिया गांव लखीमपुर वन प्रभाग से सटा हुआ है। मंगलवार को एक तेंदुआ जंगल से निकल कर गांव में पहुंच गया। तेंदुआ ने गांव निवासी सुधीर (6) पुत्र संतराम पर हमला कर दिया।

पढ़ें: रायबरेली: युवती से 32 लाख की आनलाइन ठगी करने वाले नाइजीरिया के तीन युवक गिरफ्तार

ग्रामीण तेंदुए को देखकर भागने लगे। सभी ने शोर मचाया। तेंदुआ शोर सुनकर जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक हमले के एक घंटे बाद फिर से तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने गांव निवासी प्रेमा देवी (13) पुत्री तेजपाल और रमेश (53) पुत्र धनी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए मशाल जलाया। इसपर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। वन क्षेत्राधिकारी रशीद जमाल ने बताया कि गांव में मुआयना किया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को शाम के समय समूह में निकलने की हिदायत दी गई है।

खीरी से आया तेंदुआ…

खैरीघाट थाना क्षेत्र का चमरहिया गांव बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज में आता है। लेकिन गांव लखीमपुर खीरी जंगल से सटा हुआ है। ऐसे में तेंदुआ लखीमपुर खीरी वन प्रभाग से आया होगा। क्योंकि उस क्षेत्र में कतर्नियाघाट का तेंदुआ नहीं पहुंच सकता है। (मनीष कुमार सिंह डीएफओ बहराइच वन प्रभाग)

संबंधित समाचार