हल्द्वानी: रात पानी पीने के लिए उठी किशोरी को पड़ोसी ने दबोचा
हल्द्वानी, अमृत विचार। आधी रात को पानी पीने के लिए उठी किशोरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों के जाग जाने पर जान की धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले में पुलसि ने कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को सलाखों के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आधी रात को पानी पीने के लिए उठी किशोरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों के जाग जाने पर जान की धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले में पुलसि ने कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे 17 वर्षीय बेटी पानी पीने के लिए उठी और दूसरे कमरे में चली गई। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय युवक घर में घुस आया और किशोरी को दबोच लिया। युवक ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इसी बीच किशोरी की चीख सुनकर सो रहे परिवार वालों की आंख खुल गई।
परिवार वालों के पहुंचने पर आरोपी मौके से जान की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। कुछ ही देर में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष आसिफ खान टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी को किदवईनगर से धर दबोचा। थानाध्यक्ष आसिफ खान ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
