हल्द्वानी: सलाखों के पीछे पहुंचे बहू के हत्यारोपी सास-ससुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बहू की हत्या के आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों पर पुत्र न पैदा होने का ताना और दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने लंबी जांच के बाद कत्ल के आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। मामले में किच्छा ऊधमसिंहनगर निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बहू की हत्या के आरोपी सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों पर पुत्र न पैदा होने का ताना और दहेज के लिए बहू की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने लंबी जांच के बाद कत्ल के आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार किया है।

मामले में किच्छा ऊधमसिंहनगर निवासी अनवार हुसैन पुत्र स्व. कल्लू ने अपनी बेटी शबाना के कत्ल के आरोप में नूरी मस्जिद बनभूलपुरा निवासी शबाना के पति मौ.इरशाद पुत्र छोटे, ससुर छोटे, सास सलमा और सलीम के खिलाफ कत्ल की रिपोर्ट बनभूलपुरा थाने में दर्ज कराई थी। बताया कि शबाना की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसे दो बेटियां हुईं।

आरोप है कि ससुराली पहले से ही उसे दहेज के लिए ताना मारते थे और दो बेटियां होने पर उसे बेटा पैदा न होने का भी ताना मारने लगे। बीती 29 सितंबर को ससुरालियों ने फोन पर बेटी के मौत की खबर दी। जब उसकी लाश को देखा गया तो गले पर निशान मिला। जिसके आधार पर मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।

इस मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में ससुर छोटे और सास सलमा के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित समाचार