उन्नाव: चिकित्सा अवकाश के नाम पर घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ कर्मचारी को पकड़ा
मियागंज(उन्नाव)। जिले में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब एंटी करप्शन टीम ने लगे हाथ रिश्वत लेते हुई बाबू को पकड़कर आसीवन थाना में लाकर सुसंगित धाराओं में मामला दर्ज कराया। मामले में यस यस पी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि ड्यूटी जॉइनिंग व चिकित्सीय अवकाश के नाम …
मियागंज(उन्नाव)। जिले में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब एंटी करप्शन टीम ने लगे हाथ रिश्वत लेते हुई बाबू को पकड़कर आसीवन थाना में लाकर सुसंगित धाराओं में मामला दर्ज कराया। मामले में यस यस पी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि ड्यूटी जॉइनिंग व चिकित्सीय अवकाश के नाम पर पांच हजार रुपए रिश्वत लेने की शिकायत पर छापेमारी करते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी औरास में तैनात बाबू विनोद कुमार कानपुर देहात के घाटमपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं जो बीएसए कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात हैं। बाबू ने डल्लू खेड़ा विद्यालय में सहायक अध्यापक मोहम्मद फरीदउद्दीन ड्यूटी जॉइनिंग करवाने व चिकित्सकीय अवकाश का निस्तारण करवाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
जिनकी शिकायत पर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में लखनऊ एंटी करप्शन एसएसपी राजीव मल्होत्रा की यूनिट टीम ने छापेमारी करते हुए रंगे हाथो बाबू विनोद को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया।
पढ़ें: अमरोहा : शॉर्ट सर्किट से रूई कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान
जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, एंटी करप्शन टीम ने बाबू को पकड़कर आसीवन थाने में लाकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम रिश्वत खोर बाबू विनोद को अस्पताल मेडिकल करवाने के उपरांत बाबू विनोद को एंटी करप्शन टीम अपने साथ लखनऊ ले चली गई।
यह भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और बेटी हुईं कोरोना पॉजिटिव, दोनों ने खुद को किया होम आइसोलेट
