रामपुर : बिजली विभाग ने दो माह में वसूले 31 करोड़, जारी रहेगा अभियान
रामपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग ने दो माह में 31 करोड़ रूपए वसूले हैं। बिजली विभाग की टीम ने घरों पर जाकर, शहर के कई मोहल्लों में कैंप लगवाकर बकाएदारों से वसूली की है। बिजली विभाग के अफसरों के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोगों के …
रामपुर, अमृत विचार। बिजली विभाग ने दो माह में 31 करोड़ रूपए वसूले हैं। बिजली विभाग की टीम ने घरों पर जाकर, शहर के कई मोहल्लों में कैंप लगवाकर बकाएदारों से वसूली की है। बिजली विभाग के अफसरों के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज हो चुकी है।
रामपुर बिजली चोरी में प्रदेश भर में काफी बदनाम है। ऐसे में बिजली विभाग के कई उपभोक्ताओं पर करोड़ों रूपया बकाया है। इस पर विभाग द्वारा नोटिस भी दिए गए हैं, लेकिन उसके बाद भी उपभोक्ता बकाया नहीं जमा कर रहे हैं।
विभाग के एसडीओ व अवर अभियंता ने कैंप लगाकर जानकारी दी है कि जिनका बकाया भुगतान है वे जल्द से जल्द जमा कर दें। अन्यथा लाइन काट दी जाएगी। विभाग की दो माह में कार्रवाई करते हुए उपभोक्ताओं से 31 करोड़ रूपए की वसूली की जा चुकी है। अफसरों के मुताबिक यह अभियान जारी रहेगा। बकाएदारों से वसूली की जाएगी।
