अयोध्या: गोसाईगंज में एक युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज (अयोध्या)। जिले में ट्रेन के सामने पटरी पर लेटकर एक युवक ने जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। बता दें कि घटना बुधवार दोपहर बाद की है। मामले की सूचना गोसाईगंज-कटेहरी …

गोसाईगंज (अयोध्या)। जिले में ट्रेन के सामने पटरी पर लेटकर एक युवक ने जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

बता दें कि घटना बुधवार दोपहर बाद की है। मामले की सूचना गोसाईगंज-कटेहरी रेलवे स्टेशन के बीच बैरियर गेट संख्या 90सी पर तैनात गेटमैन महेन्द्र यादव ने गोसाईगंज स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र को दी। इस दौरान रेल ट्रैक पर लाश पड़ी होने के कारण मालदा टाउन से दिल्ली जा रही (03483) अप फरक्का एक्सप्रेस कटेहरी रेलवे स्टेशन पर व फिरोजपुर से धनबाद जा रही डाउन (03308)किसान एक्सप्रेस गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही।

पढ़ें: अयोध्या: शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

अहिरौली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रेल लाइन से शव को जब हटाया तो रेल ट्रैक खाली होने के बाद दोनों गाड़ियां अपने गंतव्य को रवाना हुई। दून एक्सप्रेस से कटने के बाद मृतक का शरीर दो हिस्सों में बट गया था। फिलहाल मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अयोध्या: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जानें पूरा मामला

जिले के रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सारंगापुर मजरे बदन का पुरवा में फंदे से लटका युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय शुभम पुत्र स्व राम मनोहर के रूप में हुई। उसका शव घर की पहली मंजिल पर बने टीन शेड के कमरे मे अंगोछे से लटका मिला। चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार