मुरादाबाद : छात्रसंघ चुनाव कराने को किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। केजीके कॉलेज में बुधवार को छात्रों ने छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद सात सूत्रीय ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। वरिष्ठ छात्र नेता कुशल शर्मा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। केजीके कॉलेज में बुधवार को छात्रों ने छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद सात सूत्रीय ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। वरिष्ठ छात्र नेता कुशल शर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का मौलिक अधिकार है। छात्र संघ चुनाव को ही राजनीति की प्रथम सीढ़ी मानी जाती है, लेकिन कॉलेज में 2012 के बाद से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया गया है।

जबकि इसी वर्ष कई कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब एमपी, एमएलए, शिक्षक संघ आदि के चुनाव हो सकते हैं तो छात्रों को छात्र संघ चुनाव से क्यों वंचित किया जा रहा है? ऐसे में कॉलेज प्रशासन छात्र हित में शीघ्र छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कर चुनाव कराए। बताया कि कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुस्तकालय में छात्रों को नवीन संस्करण व नवीन कोर्स की पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई गईं हैं। छात्र 15-20 वर्ष पुरानी पुस्तकें पढ़ने को मजबूर हैं।

जबकि पाठ्यक्रम में बदलाव हो चुका है, जिससे छात्रों के परीक्षा परिणाम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। छात्र वंश सैनी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कॉलेज में न तो कक्षाओं, प्रांगण व शौचालय में साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था है। न ही किसी विभाग में छत्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था है। जिससे छत्राओ को समस्या उत्पन्न हो रही है। मौके पर हिमांशु शर्मा, अनूप सिंह, संदीप, विवेक, अमित, सौरभ दुबे, अभिषेक, शिल्पी सैनी, पूजा, दिव्या आर्या, भानु प्रताप, पारस, बंटी, अनुज, जय सिंह आदि रहे।

संबंधित समाचार