बरेली: लालफाटक पुल के सर्विस रोड से हटा बैरियर
बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्र में निर्माणाधीन लालफाटक पुल निर्माण के लिए लगाए गए बैरिकेड का हटा दिया गया है। चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पुल निर्माण के दौरान रैंप और बाउंड्री के निर्माण के दौरान आमजनों की सुरक्षा को देखते हुए पुल के पास से होकर जाने वाली सर्विस रोड को …
बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्र में निर्माणाधीन लालफाटक पुल निर्माण के लिए लगाए गए बैरिकेड का हटा दिया गया है। चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
पुल निर्माण के दौरान रैंप और बाउंड्री के निर्माण के दौरान आमजनों की सुरक्षा को देखते हुए पुल के पास से होकर जाने वाली सर्विस रोड को बैरिकेड लगा दी गई थी। सर्विस रोड से सिर्फ दो पहिया वाहनों को जाने के लिए रास्ता खोला गया था। इसके अलावा बस, कार, ट्रक आदि बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई थी।
सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक पुल निर्माण के लिए भारी मशीनों का उपयोग किया जाता है। ऐसे में निर्माण के दौरान आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर सर्विस रोड से भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। अब इसको दोबारा से खोल दिया गया है। साथ ही उधड़ चुकी सर्विस रोड का मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है। पूर्व में इस रोड पर आवागम के दौरान आए दिन लोग हादसे का शिकार होते थे। वर्तमान में सड़क का निर्माण सुचारू कर दिया गया है।
सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान भारी मशीनों व सामग्रियों की अधिकता और आमजन की सुरक्षा के कारण रास्ते को बैरिकेड किया गया था। अब रास्ता पूरी तरह से खोल दिया गया है।
