बरेली: 10 लाख से बना कोहाड़ापीर तिराहे पर चंद्रगुप्त चौक
बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास नगर निगम से विकसित कराए तिराहे के सौंदर्यीकरण व चित्रगुप्त चौक का बुधवार को लोकार्पण हुआ। इस तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए अभी कुछ और काम भी कराए जाएंगे। नगर निगम ने वर्ष 2020-21 में राज्य वित्त आयोग से करीब 10 लाख रुपये की लागत से चित्रगुप्त …
बरेली, अमृत विचार। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास नगर निगम से विकसित कराए तिराहे के सौंदर्यीकरण व चित्रगुप्त चौक का बुधवार को लोकार्पण हुआ। इस तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए अभी कुछ और काम भी कराए जाएंगे। नगर निगम ने वर्ष 2020-21 में राज्य वित्त आयोग से करीब 10 लाख रुपये की लागत से चित्रगुप्त चौक का निर्माण कराया है।
बुधवार को मेयर डॉ.उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, स्थानीय पार्षद शालिनी जौहरी सहित कई जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में इसका उद्घाटन हुआ। पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि इस चौक को विकसित करने के लिए कुछ और काम होने बाकी हैं। इसके लिए अलग से प्रस्ताव दिए जा चुके हैं।
इन कामों के पूरा होने से तिराहे का स्वरूप ही काफी बदल जाएगा। मेयर ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के साथ नगर निगम अपनी 15वें वित्त और राज्य वित्त आयोग से बड़ी संख्या में काम करा रहा है। इसी तरह कई और मुख्य तिराहे और चौराहों को विकसित करने की योजना है। इस मौके पर उपसभापति व पार्षद संजय राय, पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा आदि लोग मौजूद रहे।
