रायबरेली: किसानों ने पानी की टंकी की बाउंड्री में मवेशियों को किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली।  बेसहारा मवेशियों से परेशान किसानों का सब्र अब जवाब दे रहा है । कुछ दिन पूर्व गंगौली में किसानों द्वारा मवेशी को एक भवन में बंद करने के बाद गोकना ग्राम पंचायत के किसानों ने पानी की टंकी की बाउंड्री में मवेशियों को बन्द कर दिया है। इससे पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई …

रायबरेली।  बेसहारा मवेशियों से परेशान किसानों का सब्र अब जवाब दे रहा है । कुछ दिन पूर्व गंगौली में किसानों द्वारा मवेशी को एक भवन में बंद करने के बाद गोकना ग्राम पंचायत के किसानों ने पानी की टंकी की बाउंड्री में मवेशियों को बन्द कर दिया है। इससे पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है।

क्षेत्र के गांव गोकना , होरेसा , और सराय भान के किसानों ने मिलकर खेतों में फसल को नष्ट कर रहे मवेशियों को एकत्र किया और कुशल का पुरवा गांव के पास स्थित पानी की टंकी की बाउंड्री में बंद कर दिया। गांव के किसानों का कहना है कि अब वह अपनी फसलों की बरबादी नहीं देख सकते है। इस क्षेत्र में हजारों की संख्या में बेसहारा मवेशी इधर उधर घूम रहे है। इनको न तो गोशाला में ले जा सकते है और न ही कोई अन्य व्यवस्था है। क्षेत्र में कुल तीन गौशालाएं है , जहां पहले ही क्षमता से अधिक मवेशी बंद है।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक इन मवेशियों का कोई प्रबंध नहीं हुआ था। उधर पानी की टंकी की  बाउंड्री में सैकड़ों मवेशी बंद हो जाने के कारण आसपास के क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है।किसानों ने सुबह ब्लॉक मुख्यालय परिसर में अपनी समस्याओं के समर्थन में प्रदर्शन शुरू किया।

प्रदर्शन कर रहे किसानों के पास बीडीओ अंजू रानी वर्मा ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए किसानों से 1 जनवरी तक का समय मांगा। बीडीओ के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

पढ़ें- किसान यूनियन ने पंचायत के माध्यम से धरना प्रदर्शन का किया आयोजन

संबंधित समाचार