रीयाल मैड्रिड ने बिलबाओ को 2-1 से हराया, करीम बेंजेमा ने दागे दो गोल
बार्सिलोना। रीयाल मैड्रिड ने कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बाहर होने के बावजूद करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड को ग्रेनाडा ने 2-1 से हराया। एटलेटिको की यह …
बार्सिलोना। रीयाल मैड्रिड ने कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बाहर होने के बावजूद करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड को ग्रेनाडा ने 2-1 से हराया। एटलेटिको की यह लीग में लगातार चौथी हार है।
"@Benzema isn't the best attacker in @LaLigaEN."
?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????? pic.twitter.com/X0hQdf65mF— Real Madrid C.F. ???? (@realmadriden) December 22, 2021
रीयाल मैड्रिड और बिलबाओ के कुल 12 खिलाड़ी कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाये थे। बेंजेमा ने हालांकि खेल के चौथे और सातवें मिनट में गोल करके रीयाल को बढ़त दिला दी थी। ओइहान सांचेट ने 10वें मिनट में बिलबाओ के लिये गोल दाग दिया था लेकिन इसके दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।
⚔️ THIS TEAM ⚔️#AthleticRealMadrid pic.twitter.com/p39zpoEuop
— Real Madrid C.F. ???? (@realmadriden) December 22, 2021
इस जीत से रीयाल के 19 मैचों में 46 अंक हो गये हैं और वह दूसरे नंबर पर काबिज सेविला से आठ अंक आगे हो गया है। उधर एटलेटिको लगातार चौथी हार से पांचवें स्थान पर खिसक गया है।
