मंत्री मनसुख मांडविया बोले- साठ प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण हुआ टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का कोविड-19 रोधी पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। मांडविया ने ट्वीट किया, ”नयी उपलब्धि, बधाई भारत। जनता की भागीदारी और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित प्रयासों के कारण 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का अब …

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का कोविड-19 रोधी पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। मांडविया ने ट्वीट किया, ”नयी उपलब्धि, बधाई भारत। जनता की भागीदारी और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित प्रयासों के कारण 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का अब पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत की 89 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। सुबह सात बजे तक के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में टीके की 70,17,671 खुराक लगाए जाने के साथ देश मे अब तक 139.70 करोड़ से अधिक, टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें…

आजादी का अमृत महोत्सव: पीएम मोदी ने कहा- साल 2047 के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत

संबंधित समाचार