मुरादाबाद : बेटी पैदा होने पर मांगे 3.5 लाख दहेज, इंकार पर घर से निकाला
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न करते थे। इस बीच उसने बेटी को जन्म दिया तो सुसराल वालों का जुल्म और बढ़ गया। वह मायके से साढ़े तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाने में शिकायत की तो …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न करते थे। इस बीच उसने बेटी को जन्म दिया तो सुसराल वालों का जुल्म और बढ़ गया। वह मायके से साढ़े तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाने में शिकायत की तो ससुराल वालों ने समझौता किया, मगर एक माह बाद ही मारपीट कर फिर घर से निकाल दिया।
इस बार नारी उत्थान केंद्र में समझौता हुआ। इसके बाद भी ससुराल वाले बाज नहीं आए और उसे मायके में छोड़ दिया। दहेज न देने पर रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा निवासी नेहा के अनुसार उसका विवाह अमरोहा के हसनपुर निवासी युवक के साथ आठ मार्च 2018 को हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद उसे मालूम हुआ कि ससुराल वाले बेहद लालची हैं। उसके माता-पिता ने शादी में डेढ़ लाख रुपये व घरेलू सामान दिये थे पर ससुराल वाले कम दहेज के ताने देते थे।
पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने 2020 में बेटी को जन्म दिया। ससुराल वाले कहने लगे कि तूने लड़की पैदा की है। तेरा लड़का पैदा नहीं होगा। तू लड़की को लेकर अपने बाप के घर चली जा। यहां रहना है तो बाप से साढ़े तीन लाख लाकर दे। हम अपने लड़के को कपड़ों की दूसरी दुकान खुलवाएंगे। इंकार पर पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। एसएसपी ने पीड़िता की पूरी बात सुनकर एसएचओ मझोला को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।
