हरदोई: युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से शौच के लिए निकली युवती की हत्या कर उसका शव सरसों के खेत में फेंके जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैला गई। इस वारदात को लेकर लोगों के बीच इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही …

हरदोई। घर से शौच के लिए निकली युवती की हत्या कर उसका शव सरसों के खेत में फेंके जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैला गई। इस वारदात को लेकर लोगों के बीच इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। इसका पता होते ही एसपी, एएसपी पूर्वी, सीओ सण्डीला और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सारे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

बताया गया है कि कासिमपुर थाने के किठांवा खेड़ा मजरा नरेंद्र यादव की 19 वर्षीय पुत्री प्रतिभा बुधवार की शाम घर से शौच जाने की बात कह कर निकली थी। लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पिता नरेंद्र अपनी पत्नी कमला को साथ लेकर प्रतिभा को तलाश करने निकले। इसी बीच गांव के पूरब सरसों के खेत में उसका शव पड़ा देख कर नरेंद्र वहां से चीखता हुआ गांव की तरफ दौड़ा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रतिभा के मुंह पर गहरी चोंट थी,कुछ दूर पर उसकी चप्पल पड़ी मिली। वहीं पर एक मोबाइल भी पड़ा था।जो प्रतिभा का नहीं था।

शव की हालत देखकर लोगों का कहना है कि हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया था। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इससे इंकार किया है। वारदात का पता होते ही एसपी अजय कुमार, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव,सीओ सण्डीला महावीर सिंह के अलावा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस तरह हुई वारदात से इलाकें में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस के हाथ लगे कई क्लू

युवती की हत्या के बारे में एसपी अजय कुमार ने बताया है कि वारदात से जुड़े कई क्लू हाथ लगे हैं। जिनकी जांच-पड़ताल की जा रही। जो मोबाइल बरामद किया गया।उसकी भी छानबीन की जा रही है।

जांच में लगाई गई 5 टीमें

एसपी अजय कुमार ने बताया है कि युवती की हत्या के मामले में एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके जल्द खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई है। सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें:-रूस : वैज्ञानिकों ने की ओमिक्रॉन की पहचान करने वाली परीक्षण प्रणाली विकसित

संबंधित समाचार