मुरादाबाद : ‘हर क्षेत्र में धाक जमा रहीं महिलाएं’
मुरादाबाद, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद परिवार नगर क्षेत्र ने नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति योद्धा सम्मान समारोह किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, नगर शिक्षाधिकारी नगेंद्र सिंह ने नगर क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेहतर काम व उपलब्धि पाने वालीं 60 …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद परिवार नगर क्षेत्र ने नगर संसाधन केंद्र गांधी पार्क में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति योद्धा सम्मान समारोह किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, नगर शिक्षाधिकारी नगेंद्र सिंह ने नगर क्षेत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेहतर काम व उपलब्धि पाने वालीं 60 महिलाओं को सम्मान पत्र दिया।

स्टेट रिसोर्स पर्सन डॉ. ऋतु त्यागी ने आयोजन व मिशन शक्ति अभियान के बारे में प्रकाश डाला। मिशन शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय पीएसी स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नगर शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में धाक जमा रहीं हैं। उन्होंने अपनी बुद्धि, कौशल व बेहतर कार्य से साबित कर दिया है कि नारी सर्वशक्तिमान है।
वह जो ठान लें, उसे कर दिखाती हैं। जरूरत है आगे बढ़कर अवसर लेने की। कार्यक्रम में वीमेन पावर लाइन के टॉल फ्री नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 व एंबुलेंस सेवा 108 नंबर की जानकारी दी गई।
संचालन रोशनी वर्मा ने किया। मौके पर जिला गाइड कैप्टन मधु सक्सेना, जिला पीटीआई वर्षा भटनागर, राहुल शर्मा, नीतू सिंह, रेहाना परवीन, मनीला शर्मा, प्रतिमा, सीमा सिंह, आशा बडोला, रिजवान हाशमी, आशा विष्ट, उषा कुमारी, मनीषा पंवार, शहनाज अख्तर, चंद्रकांता, तनुषी मित्तल, रत्नेश बाला, पूनम सिंघल, विनीता सिंह, सुशीला देवी, सुजाता यादव आदि रहे।
