क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाना हुआ मुश्किल, प्रशासन ने बढ़ते कोरोना को देखते हुए लिया यह फैसला…
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण और तीसरी लहर की आशंका में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर पाबंदियों का ग्रहण लग सकता है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के कारण दिल्ली में पार्टियों को लेकर सख्ती कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी संक्रमण के मामले …
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण और तीसरी लहर की आशंका में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों पर पाबंदियों का ग्रहण लग सकता है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के कारण दिल्ली में पार्टियों को लेकर सख्ती कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और बेटी भी पॉजिटिव आए हैं। प्रशासन भी तेजी से फैल रहे संक्रमण को काबू करने के लिए तमाम तरह की कोशिश कर रही है।
प्रशासन ने आबकारी विभाग और खाद्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि होटल, रेस्टोरेंट्स, बार, रिज़ॉर्ट आदि में जहां पर भी क्रिसमस पार्टी और नए साल की पार्टी का आयोजन किया जा रहा है वहां कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। अफसरों को लगातार निगरानी करने को कहा गया है।अधिकारियों का यह कहना है कि अगर कोरोना के मामले बढ़े तो फिर पार्टियों पर पाबंदियां भी लगाई जा सकती हैं।
पढ़ें- पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण
राजधानी में क्रिसमस और नए साल की पार्टियों को लेकर इस बार रेस्टोरेंट संचालक और बार संचालकों में काफी उत्साह है, पर 2 साल से कोरोना के कहर में नए साल की पार्टियों से लेकर शादी-समारोह तक बहन हो गई थी। 2 साल के लॉकडाउन के बाद अब जब इस साल पार्टियों के लिए तैयार हो रहे थे तो अब फिर कोरोनावायरस संकट सामने आ गया है।
आबकारी अधिकारी का कहना है कि अगर कोरोना का संक्रमण और फैला तो फिर बार संचालकों और रेस्टोरेंट्स इन संचालकों के लिए मुश्किल हो जाएगी। वही इस बारे में डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि फिलहाल तो पाबंदियों के बारे में नहीं बस सतर्कता रखने के लिए कहा गया है। अगर संक्रमण और अधिक फैलता है तो फिर पाबंदियों के बारे में सोचा जाएगा।
