रायबरेलीः शादी का झांसा देकर किशोरी से युवक ने बनाए संबंध, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाग में नित्यकर्म के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अनजाम दिया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी से मना करने पर किशोरी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का आरोप है कि …

रायबरेली। बाग में नित्यकर्म के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अनजाम दिया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी से मना करने पर किशोरी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी का आरोप है कि बीते पांच अक्टूबर की शाम वह गांव से कुछ दूरी पर बाग में शौच क्रिया के लिए गई हुई थी।

इसी बीच बाग में पास पहले से ही मौजूद गांव का एक युवक उसके पास आया, और उसके साथ दुष्कर्म किया। तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर किशोरी के छोटे भाई को जान से मार देने की धमकी देते हुए चला गया। कई दिन बीत जाने के बाद युवक ने किशोरी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर वह मान मान गई, और इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा।

यह भी पढ़ें:-ईडी ने किया दावा: अपराध शाखा ने मावुंकल के खिलाफ जांच पर अनुरोध का जवाब नहीं दिया

यह भी आरोप है कि दस दिन पूर्व रात के अंधेरे में युवक दीवार फांद कर किशोरी के घर के अंदर आ गया। पकड़े जाने के बाद से उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद गुरुवार को किशोरी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः फूल व्यवसायी ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, पत्नि ने लगाया ये आरोप

संबंधित समाचार