बाराबंकी: फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिजनों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घरवालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। लेकिन युवती ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी इसकी जांच कर रही है। घटना देवा थाना …

बाराबंकी। घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घरवालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। लेकिन युवती ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी इसकी जांच कर रही है। घटना देवा थाना क्षेत्र के ग्राम फकीर शाह पुरवा में हुई।

गुरुवार को इस गांव की 18 वर्षीय कोमल पुत्री राजाराम का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। बताते हैं परिजन जब सुबह कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख दंग रह गए। आनन-फानन में रोते बिलखते परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने इस बारे में किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आत्महत्या का कारण क्या है।

हाईवे किनारे मिला किसान का शव

बाराबंकी। दोस्तों के साथ घर से निकले अधेड़ का शव गांव से 500 मीटर दूर हाईवे के किनारे पड़ा मिला। बताते हैं कि सुबह-सुबह अधेड़ बेहोश था मगर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक शराब पीने का आदी था। घटना हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। क्षेत्र के ग्राम अमलहरा निवासी 45 वर्षीय अर्जुन बुधवार की शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पर निकला था।

गांव से ही करीब 500 मीटर दूर बारा टोल प्लाजा है। बताते हैं कि हाईवे के किनारे एक होटल के पास गुरुवार सुबह युवक बेहोशी की हालत में था। सूचना पाने के बाद घर वाले मौके पर पहुंची लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़े:-कोरोना वैक्सीन की निशुल्क आपूर्ति को लेकर सरकार प्रतिबद्ध, टीका खरीद पर खर्च किए गए 19,675 करोड़

 

संबंधित समाचार