मुरादाबाद : दानपात्र तोड़ मंदिर से नकदी-मूर्ति चोरी
मुरादाबाद, अमृत विचार। चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोर नकदी समेट कर ले गए। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराहा गली स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में हुई। मंदिर की देखभाल करने वाले मनोज शर्मा ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोर नकदी समेट कर ले गए। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के चौराहा गली स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में हुई। मंदिर की देखभाल करने वाले मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार रात मंदिर का ताला बंद कर घर गए थे।
चोरों ने ताला तोड़ दान पात्र से हजारों रुपए व सामान चोरी कर लिए। जानकारी पर अनुभव खन्ना, विकास अग्रवाल, अनिल खन्ना, अमित खन्ना, उज्ज्वल खन्ना व निशा समेत कई श्रद्धालु मंदिर पहुंच चोरों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध दिखा है, उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
