गोरखपुर: बुकिंग कर वाहन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। फर्जी आईडी देकर ट्रैवेल एजेंसी से वाहन बुकिंग कर सुनसान जगह पर मौका पाकर ड्राइवर को डरा धमका कर वाहन लूट लेने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गीडा पुलिस ने लूटी गयीं इनोवा क्रेटा, घटना में शामिल वाहन एक्सयूवी 500 के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन …

गोरखपुर। फर्जी आईडी देकर ट्रैवेल एजेंसी से वाहन बुकिंग कर सुनसान जगह पर मौका पाकर ड्राइवर को डरा धमका कर वाहन लूट लेने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गीडा पुलिस ने लूटी गयीं इनोवा क्रेटा, घटना में शामिल वाहन एक्सयूवी 500 के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता कर खुलासा करने वाली टीम को 10000 नगद इनाम की घोषणा करते हुए बताया कि गीडा थाना पर शिकायतकर्ता तसउवर अली पुत्री मनउअर अली निवासी ताड़ीखान, शाहपुर द्वारा थाना गीडा पर सूचना दी गयी कि उसकी क्रेटा गाड़ी 18 जुलाई को रूही ट्रेवल्स राप्तीनगर गोरखपुर से वराणसी के लिए बुक हुई थी तथा ड्राइवर टीपू सुल्तान पुत्र सोबरातीअली निवासी खरैया पोखरा बशारतपुर को बुकिंग पर भेजा गया। जो अगले दिन दिनांक 19 जुलाई को बिना गाड़ी के वापस आ गया।

इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर ड्राइवर टीपू सुल्तान उपरोक्त के विरुद्ध थाना गीडा पर ड्राइवर व मालिक के बीच हुए टेलीफोनिक वार्ता के लास्ट लोकेशन के आधार पर घटनास्थल मानते हुए पंजीकृत किया गया व विवेचना उप निरीक्षक विवेक रंजन को सुपुर्द की गयी। कार्यवाही के दौरान मिले साक्ष्य के आधार पर ड्राइवर टीपू सुल्तान उपरोक्त व ट्रेवल्स एजेन्सी मालिक राहुल सिंह से पूछताछ की गयी तो एजेन्सी मालिक द्वारा बुकिंग कराते समय उपलब्ध कराये गये आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया।

सर्विलांस और आयकर विभाग कार्यालय से समाजस्य स्थापित कर छानबीन की गयी तो आधार कार्ड संजय कुमार पुत्र झगरु निवासी भोरहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा का प्राप्त हुआ। जिस आधार पर संजय कुमार उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मैंने अपना आधार व पैनकार्ड अपने गांव के सौरभ श्रीवास्तव पुत्र सूरज श्रीवास्तव जो मेरा पङोसी तथा लखनऊ में भी रहता है नौकरी लगाने हेतु दिया हूं । पुनः सौरभ श्रीवास्तव से सम्पर्क किया गया तथा कैफ से प्राप्त फोटो को पहचान कराया गया तो उस फोटो को सौरभ श्रीवास्तव पहचानते हुए गौरव शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला उपरोक्त को बताया। उपरोक्त आधार पर पुलिस टीम ने गीडा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर मौजूद अभियुक्त व उसके साथी मोनू उपरोक्त को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त गौरव शुक्ला के पास से 1 अदद तमंचा 2 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गौरव शुक्ला अपने साथियों के साथ मिलकर सिद्धार्थनगर में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के मामले में सिद्धार्थनगर के मोहान थाने से वांछित है। घटना में संलिप्त तीन फरार अभियुक्तों विमल, लखनऊ निवासी अनिल व प्रेम को बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पकड़े गए अभियुक्त लूटे गए वाहनों व लूट में प्रयुक्त वाहनों पर विधायक का स्टिकर स्क्रीनिंग कर लगाकर चलते थे जिससे कोई पकड़ ना सके।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सपा नेताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती

संबंधित समाचार