बाराबंकी: 11 वर्षीय बच्ची के साथ दबंग ने किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर/बाराबंकी। थाना क्षेत्र के एक गांव मे गुरुवार की दोपहर खेत गई एक 11 वर्षीय मासूम के साथ एक दबंग युवक जबरन घसीटकर दुराचार किया और किसी तरह दबंग से अपने को छुड़ाकर मासूम जोर जोर से रोते हुए घर पहुचकर परिवार वालों को आप बीती बताई। पोती की हालत देख आनन-फानन में बाबा ने …

रामनगर/बाराबंकी। थाना क्षेत्र के एक गांव मे गुरुवार की दोपहर खेत गई एक 11 वर्षीय मासूम के साथ एक दबंग युवक जबरन घसीटकर दुराचार किया और किसी तरह दबंग से अपने को छुड़ाकर मासूम जोर जोर से रोते हुए घर पहुचकर परिवार वालों को आप बीती बताई। पोती की हालत देख आनन-फानन में बाबा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद बुरी तरह से जख्मी हुए मासूम बच्ची को इलाज व चिकित्सकीय परीक्षण के लिये सीएचसी में भर्ती करवाया है। वहीं एएसपी उत्तरी पूर्णेदु सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमें गठित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-क्रिसमस और नए साल की पार्टियों को लेकर संशय में बार और रेस्तरां मालिक, सरकार की तरफ से आदेश स्पष्ट नहीं

सीतापुर ने लखनऊ को हराकर जीती पीएसी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता

बाराबंकी। दसवी वाहिनी पीएसी परिसर में चल रही चार दिवसीय 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में 27वीं पीएसी सीतापुर ने 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को हराकर विजेता बनी। गुरुवार को फाइनल मुकाबले में 27वीं वाहिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 32 वीं वाहिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये दिनेश के 36 व अवनीश के 31 रनों की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 27 वीं वाहिनी ने मैन ऑफ द मैच अतुल के 72 व अनिल के 46 रनों की शानदार पारियों की बदौलत फाइनल को 6 विकेट से जीतकर प्रतियोगिता की विजेता बनी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: दहेज में बाइक नहीं मिली तो करने लगे परेशान, बहू ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार