बरेली: अनुबंध खत्म होने के बावजूद चल रहे मिल्क पार्लर को किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने अनुबंध खत्म होने और किराया जमा न करने पर पराग मिल्क बूथ संचालक के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। शहर में ऐसे चार बूथ खुले हैं, जिनका अनुबंध नगर निगम की दी गई अनुमति की समय सीमा के आधार पर खत्म हो चुका है। नोटिस …

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने अनुबंध खत्म होने और किराया जमा न करने पर पराग मिल्क बूथ संचालक के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। शहर में ऐसे चार बूथ खुले हैं, जिनका अनुबंध नगर निगम की दी गई अनुमति की समय सीमा के आधार पर खत्म हो चुका है। नोटिस देने के बाद भी बूथ बंद नहीं किए गए। नगर निगम ने अंतिम नोटिस देने के बाद सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वर्ष 2013 में नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने शहर के पांच स्थानों पर मिल्क बूथ बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। तीन सदस्यीय समिति ने भूमि का चयन किया और जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित सर्किल रेट के हिसाब से भूमि देने की मंजूरी कार्यकारिणी ने दी थी। फिर यह प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में भी पास हो गया था।

नगर निगम बूथ बनाए जाने के लिए मार्च 2015 में अनुबंध कर लिए था। अनुबंध सिर्फ नोटरी शपथपत्र पर किए, रजिस्ट्रेशन नहीं कराए गई। सारे अनुबंध तत्कालीन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कराए, जबकि अनुबंध सिर्फ नगर आयुक्त करा सकते हैं। नगर निगम की कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस मामले को उठाया था।

अनुबंध की समय सीमा खत्म होने के बाद भी यह बूथ खुले हुए थे। गुरुवार को नगर निगम ने पटेल चौक स्थित बूथ पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी। इन बूथों से पांच साल से किराया तक नहीं वसूला गया है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मिल्क बूथ का अनुबंध खत्म हो चुका है। संचालकों ने किराया भी नगर निगम में जमा नहीं किया है।

संबंधित समाचार