बरेली: चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण
बरेली, अमृत विचार। शाहमतगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कांग्रेसी कचहरी रोड स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और वहां पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने …
बरेली, अमृत विचार। शाहमतगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद कांग्रेसी कचहरी रोड स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे और वहां पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के अन्नदाता किसानों के मसीहा कहलाते थे। जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा , जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव जिया उर रहमान , कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट मौजूद रहे।
