बरेली: युवक कर्नाटक में हुआ संक्रमित, पहले ट्रेन बाद में बस से यात्रा कर पहुंचा बरेली, कोविड अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाला 26 वर्षीय युवक कर्नाटक में बीएएमएस की पढ़ाई के दौरान संक्रमित हो गया। शुक्रवार सुबह जब वह बरेली पहुंचा तो उसे आनन फानन में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक में कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है। इसक …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाला 26 वर्षीय युवक कर्नाटक में बीएएमएस की पढ़ाई के दौरान संक्रमित हो गया। शुक्रवार सुबह जब वह बरेली पहुंचा तो उसे आनन फानन में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक में कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है। इसक बावजूद भी उसे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के देखरेख में उपचार दिया जा रहा है।

जब ट्रेन में था तो पता चला कि पॉजिटिव है
दरअसल, शहर के बिहारीपुर का रहने वाला युवक कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। उसने वहीं पर अपना कोविड टेस्ट कराया। इसके बाद उसने कर्नाटक से नई दिल्ली को जाने वाली मंगलादीप सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा शुरू की। बताया जा रहा है कि जब युवक ट्रेन में यात्रा कर रहा था। उसी वक्त फोन पर पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक ट्रेन से यात्रा करते हुए दिल्ली पहुंचा। इसके बाद उसने बरेली पहुंचने के लिए दिल्ली से रोडवेज की बस पकड़ी। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे वह रोडवेज बस के माध्यम से बरेली पहुंच गया।

500 से अधिक लोग संपर्क में आने की आशंका
विभागीय अधिकारियों की माने तो युवक की यात्रा के दौरान करीब 500 से 600 लोगों के संपर्क में आने की उम्मीद है। जिसकी वजह से अब कोरोना के केस बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। उधर यह भी बताया जा रहा है कि फरवरी में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पीक पर होगा।

इसे भी पढ़ें…

ओमीक्रोन का खतरा: गोवा कोविड-19 कार्य बल की आज होगी बैठक

संबंधित समाचार