देवरिया में अमित शाह का कार्यक्रम निरस्त, जानें क्यों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा के तहत शाह का शुक्रवार दोपहर यहां सलेमपुर में आने का कार्यक्रम था। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन …

देवरिया। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा के तहत शाह का शुक्रवार दोपहर यहां सलेमपुर में आने का कार्यक्रम था।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभी तक गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में प्रोटोकॉल जिला प्रशासन को नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के देवरिया के सलेमपुर में आने का सरकारी प्रोटोकॉल मिला है और वे हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1.35 बजे आयेंगे।

पढ़ें: ‘बेअदबी और विस्फोट’ की घटने पर सीएम केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- ‘पंजाब की कमजोर सरकार’, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में रही नाकाम

गौरतलब है कि देवरिया जिले के कपरवार में भाजपा की जन विश्वास यात्रा ने गुरुवार शाम प्रवेश किया था। इसके अलावा यात्रा के साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद डॉ रमापतिराम त्रिपाठी, यात्रा प्रभारी सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद पहुंचे थे। यात्रा तीन दिन तक जिले में रहेगी।

देवरिया: सूर्य प्रताप शाही खिलाफ ब्रह्मा शंकर लड़ ठोक सकते हैं चुनाव

समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तिवारी के आगामी विधानसभा चुनाव में पथरदेवा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के ऐलान से रोचक मुकाबले का अनुमान लगाया जा रहा है। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा के विधायक हैं। उन्होंने 2017 के चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री शाकिर अली को 42997 मतों से पराजित किया था हालांकि इससे पहले शाही ने 2002 से 2017 के बीच इस सीट पर हार की हैट्रिक बनायी थी। शाही की पहचान भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में होती है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार