हरदोई: कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार युवक की हुई मौत, दो घायल
हरदोई। थानाक्षेत्र के ग्राम शेखनपुर व छेदापुरवा मोड़ पुलिया के पास कल देर शाम लगभग 8:45 बजे बिल्हौर कटरा मार्ग पर कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती …
हरदोई। थानाक्षेत्र के ग्राम शेखनपुर व छेदापुरवा मोड़ पुलिया के पास कल देर शाम लगभग 8:45 बजे बिल्हौर कटरा मार्ग पर कंटेनर की टक्कर से बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी ले गए। हरदोई से कस्बे की ओर आ रही बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी।
बोलेरो में सवार कोतवाली मल्लावां के राघवपुर निवासी शिवम उर्फ भक्ति सिंह 28 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि शिवम 22 व जितेंद्र उर्फ बब्बू 55 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रायबरेली: नाली निर्माण में मानक की उड़ी धज्जी, पीली ईंट का हो रहा उपयोग
जिले के आदर्श नगर पंचायत में हो रहे विकास के कार्यों में मानक तार-तार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। दो दिन पहले इसे लेकर एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में नहीं आए हैं। बता दें कि डलमऊ नगर पंचायत क्षेत्र के तहसील रोड की दाहिनी पटरी पर नाली निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को दर किनार किया जा रहा है। नाली के तल पर पीली ईंटों की गिट्टियों को डालकर प्लास्टर कर उसके दोनों ओर दीवारों में एक नम्बर ईंट (औवल) लगाने का मानक है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: नाली निर्माण में मानक की उड़ी धज्जी, पीली ईंट का हो रहा उपयोग
