झांसी: कब्रिस्तान से बरामद हुआ युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
झांसी। जिले के नवाबाद थानाक्षेत्र में एक युवक का शव शुक्रवार सुबह कब्रिस्तान से बरामद किया गया। शहर के लगभग बीचोबीच स्थित जीवनशाह तिराहा स्थित कब्रिस्तान में युवक का शव पड़े होने की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर एके चौरसिया व नाबाबाद थाना समेत बड़ी संख्या …
झांसी। जिले के नवाबाद थानाक्षेत्र में एक युवक का शव शुक्रवार सुबह कब्रिस्तान से बरामद किया गया। शहर के लगभग बीचोबीच स्थित जीवनशाह तिराहा स्थित कब्रिस्तान में युवक का शव पड़े होने की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर एके चौरसिया व नाबाबाद थाना समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीब 25 वर्षीय युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। शव का चेहरा भी बुरी तरह कुचला गया था। इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पहचान मिटाने का भी प्रयास किया गया है। युवक मुस्लिम समाज का बताया जा रहा है। साथ ही उसके बैग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः वह कही बाहर का भी हो सकता है।
पढ़ें- अयोध्या: अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक
एसएसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही तथ्य सामने आएंगे। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने आपस मे शराब का सेवन किया और किसी बात को लेकर हुए विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच में जुटी थी।
ये खबर भी पढ़ें- USA vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड ने दूसरे मैच में अमेरिका को नौ रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
