बरेली: रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी ने कुत्ते के ऊपर चढ़ाई गाड़ी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को अपनी गाड़ी से कुत्ते को रौंदना मंहगा पड़ गया। मेनका गांधी हॉस्पिटल के प्रबंधक धीरज पाठक ने आरोपी के खिलाफ सुभाष नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। रात में चढ़ाई थी गाड़ी, कुत्ता …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को अपनी गाड़ी से कुत्ते को रौंदना मंहगा पड़ गया। मेनका गांधी हॉस्पिटल के प्रबंधक धीरज पाठक ने आरोपी के खिलाफ सुभाष नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

रात में चढ़ाई थी गाड़ी, कुत्ता हो गया गंभीर घायल
दरअसल, मेनका गांधी अस्पताल के प्रबंधक धीरज पाठक का आरोप है कि 19 दिसंबर की रात पुरानी चांदमारी के रहने वाले फकीर चंद्र ने अपनी गाड़ी से एक कुत्ते को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे बरेली के चौबारी में स्थिति मेनका गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

वीडियो बनने की भी चर्चा
चर्चा यह भी है कि फकीर चंद्र जिस दिन कुत्ते के ऊपर गाड़ी चढ़ा रहे थे। उस दिन कुछ लोगों ने उनका वीडियो भी बना लिया। पुलिस के संज्ञान में वीडियो की बात आने से पुलिस अब वीडियो की तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो मिलने के बाद जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: छुट्टी के आदेश से भ्रमित हुए छात्र, स्कूल खुले तो कम हो गई संख्या

 

संबंधित समाचार