हल्द्वानी: तो क्या युवा इस बार भी नहीं ले पाएंगे आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण….!
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के युवा इस बार भी आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण नहीं ले पाएंगे। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) द्वारा होने वाले कौशल विकास कार्यक्रम (ईएसडीपी) को इस साल भी नहीं किया जा सकेगा। अब अगले साल ही विभागीय अधिकारी केंद्र सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भेजेंगे। एमएसएमई की ओर से स्वरोजगार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के युवा इस बार भी आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण नहीं ले पाएंगे। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) द्वारा होने वाले कौशल विकास कार्यक्रम (ईएसडीपी) को इस साल भी नहीं किया जा सकेगा। अब अगले साल ही विभागीय अधिकारी केंद्र सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भेजेंगे।
एमएसएमई की ओर से स्वरोजगार की योजनाएं क्रियान्वित होती हैं। यह विभाग अब तक चार सौ से ज्यादा बेरोजगारों को प्रशिक्षित कर चुका है। अलग-अलग प्रकार के उत्पादों के निर्माण व उनकी बिक्री से जुड़ी जानकारियां इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए उनको दी जाती थीं।
सहायक निदेशक इंजीनियर डीएस मर्तोलिया ने बताया कि वर्ष 2019-20 में दिसंबर से फरवरी तक तीन महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था। उसके बाद कोरोना काल शुरू हो गया और कार्यक्रम स्थगित होते गए। इस साल भी कोविड के चलते कार्यक्रम तय नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि अप्रैल के बाद ही ईएसडीपी को लेकर योजना तैयार की जाएगी।
