मुरादाबाद : दो दिन से लापता बच्ची का शव मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन से लापता बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कांठ थानाक्षेत्र की है। कस्बे के मोहल्ला पट्टी वाला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन से लापता बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना कांठ थानाक्षेत्र की है। कस्बे के मोहल्ला पट्टी वाला में मस्जिद के पास रहने वाली छह वर्षीया जोया पुत्री साबिर दो दिन पूर्व घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया मगर कोई जानकारी नहीं मिली।

बेटी के गुम होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दे दी थी। शुक्रवार को जोया का शव क्षेत्र में मिलने से हड़कंप मच गया। कांठ पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।

संबंधित समाचार